भारत के शुभांशु शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बने

भारत के लिए गर्व का पल आया जब भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष में गए। वह Axiom Mission-4 के तहत अमेरिका के फ्लोरिडा से स्पेसX के ड्रैगन यान के जरिए बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए।

अंतरिक्ष से अपने पहले संदेश में उन्होंने कहा,”नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुँच गए हैं। कमाल की राइड थी। मेरे कंधे पर तिरंगा है। जय हिंद, जय भारत।”

यह मिशन भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि इतने लंबे समय बाद कोई भारतीय फिर से अंतरिक्ष में गया है।

Leave a Comment