
बॉलीवुड और टीवी की मशहूर चेहरा शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अपने सुपरहिट गाने “कांटा लगा” और रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लेने के लिए जानी जाती थीं।
जानकारी के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ा। उन्हें तुरंत अंधेरी, मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। रात करीब 11:25 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक वह बेहोश थीं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उनके पति और करीबी लोग उनके साथ मौजूद थे।

उनकी अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री, उनके फैंस, और सभी करीबी लोग बहुत दुखी और हैरान हैं। शेफाली को उनके स्टाइल, पर्सनालिटी और मजाकिया स्वभाव के लिए लोग खूब पसंद करते थे।
उनके जाने से एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।ॐ शांति। 🙏