मेक इन इंडिया की उड़ान: राफेल बनेगा हैदराबाद में,डिफेंस में बड़ा धमाका: राफेल का ढांचा अब भारत में!

अब राफेल के पार्ट्स भारत में बनेंगे! 🇮🇳✈️

भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! अब दुनिया के फेमस लड़ाकू विमान राफेल के कुछ जरूरी पार्ट्स हमारे देश में ही बनेंगे।

फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation और भारत की Tata कंपनी (TASL) ने मिलकर फैसला किया है कि राफेल जेट के “फ्यूज़लाज” यानी उसका बड़ा ढांचा अब भारत के हैदराबाद शहर में बनाया जाएगा।

👷 काम शुरू होगा साल 2027-28 में।

🏭 हर महीने 2 राफेल ढांचे बनाए जाएंगे।

इससे भारत को क्या फायदा होगा?

  • ✅ अब हम दूसरे देशों पर कम निर्भर रहेंगे।
  • ✅ हमारे देश में नई फैक्ट्री और टेक्नोलॉजी आएगी।
  • ✅ लोगों को नौकरी मिलेगी।
  • ✅ हमारा “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” सपना और मजबूत होगा।

राफेल जेट का ढांचा बहुत जरूरी होता है क्योंकि उसमें पायलट बैठते हैं और बहुत सारे टेक्नोलॉजी वाले पार्ट्स लगे होते हैं।

यह कदम भारत को और मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा। 🚀

Leave a Comment